{"_id":"5a2adacd4f1c1bc9678c0afc","slug":"111512757965-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर लुटेरों ने दागी गोली, सिपाही जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर लुटेरों ने दागी गोली, सिपाही जख्मी
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस पर लुटेरों ने दागी गोली, सिपाही जख्मी
- करारी इलाके में बृहस्पतिवार की रात हुई पुलिस, तीन बदमाश गिरफ्तार
- सड़क जाम कर वारदात की फिराक में थे बदमाश, बोलेरो समेत चार लुटेरे फरार
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी के दरियापुर चौराहे के समीप बृहस्पतिवार की रात पुलिस और बदमाशों की हुई मुठभेड़ में एक सिपाही घायल हो गया। जख्मी सिपाही को बचाते हुए पुलिस के जवानों ने घेराबंदी कर तीन लुटेरों को धर दबोचा। जबकि चार अन्य लुटेरे बोलेरो से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से देशी पिस्टल के साथ तमंचा कारतूत बरामद किया है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजते हुए पुलिस ने फरार लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
करारी एसओ राकेश सिंह बृहस्पतिवार की रात हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने दरियापुर चौराहे के समीप वारदात की फिराक में खड़े लुटेरों के गिरोह की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते हुए करारी पुलिस के साथ एसओजी घटना स्थल पर पहुंची। जहां लुटेरों ने अर्कामहाबीरपुर रोड को जाम कर रखा था। पुलिस टीम आगे बढ़ी तो लुटेरों ने अधाधुंध फायरिंग झोक दी। लुटेरों की गोली से सिपाही कासिम घायल हो गया। साथी को खून से लथपथ देख पुलिस के जवानों ने भी बदमाशों पर गोली दाग दी। गोलीबारी में एक लुटेरा जख्मी हो गया। लुटेरे को जख्मी देख पुलिस ने घेराबंदी करते हुए तीन बदमाशों को धर दबोचा। जबकि गिरोह के चार अन्य लुटेरे बोलेरो समेत भागने में सफल रहे। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए बदमाश रईश अहमद पुत्र जहीर अहमद, मोहम्मद फिरोज पुत्र जहीर निवासी तुरतीपुर करारी, अभि प्रकाश तिवारी पुत्र हीरा सागर तिवारी निवासी रामबाग रैकवारा रीवां मध्य प्रदेश पुलिस मुठभेड में पकड़े गए है। पुलिस ने लुटेरों के कब्जे से दो अदद देशी पिस्टल के साथ देशी तमंचा और कारतूत बरामद की है। इसी गिरोह ने 24 अक्टूबर को महेवाघाट में मटर लदी डीसीएम को लूटा था। इसके अलावा कई अन्य घटनाओं को भी अंजाम दिया है।
------------------------------------
लूटपाट के साथ पशु तस्करी भी करते थे लुटेरे
मंझनपुर(ब्यूरो)। पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए लुटेरे रईस, अभि तिवारी, मोहम्मद फिरोज के साथ गिरोह लूटपाट की घटनाओं के साथ पशु तस्करी और गोवध का भी काम करते थे। पुलिस की कड़ाई करने पर अपराधियों ने कई जुल्मों का इकबाल किया है। बताया कि वह कौशाम्बी के अलावा चित्रकूट, एमपी, प्रतापगढ़, फतेहपुर और इलाहाबाद में भी वारदातों को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
-------------------------------
पांच हजार का इनामिया था रईस अहमद
मंझनपुर(ब्यूरो)। करारी के तुरतीपुर गांव का रईस अहमद शातिर अपराधी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अफसरों ने पांच हजार रुपए का पुरस्कार घोषित कर रखा था। कई महीने से पुलिस रईस के साथ गिरोह की तलाश कर रही थी। रईस पर करीब एक दर्जन मुकदमें लूटपाट के दर्ज है। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो जाता था।
-------------------------------
11 साल से फरारी काट रहा है गिरोह का सरगना चांद
मंझनपुर(ब्यूरो)। लुटेरों के गैंग का सरगना मोहम्मद चांद 11 साल से पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल रहा है। बताया जा रहा है कि वर्ष 2006 में उसने इलाहाबाद में एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद कौशाम्बी में आकर डेरा जमा लिया। दोआबा में रहते हुए वह गिरोह संचालित कर रहा है। चांद के साथ फरार गिरोह के अन्य सदस्यों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछ़ा दिया है।
-----------------------------
द्वाबा में बिहार से आ रही मुंगेरी पिस्टल
पुलिस की कार्रवाई में हुआ एक और खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। द्वाबा में बिहार से मुंगेरी पिस्टल की खेप आ रही है। इलाहाबाद में ठिकाना बनाने के बाद तस्कर उसे जिले के बदमाशों के हाथ बेंच रहे है। बृहस्पतिवार की रात पुलिस मुठभेड़ के पकड़े गए बदमाशों ने खुलासा किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिस्टल की सप्लाई करने वाले गिरोह की धर पकड़ के लिए पुलिस को निर्देश दिया गया है।
पुलिस के किलेबंदी को तोड़ कर सरहद पार से असलहों की खेप द्वाबा पहुंच रही है। सीमा में नाकेबंदी नहीं किए जाने से तस्कर बेखौफ होकर युवाओं को अपराध की दुनिया का रास्ता दिखा रहे है। द्वाबा में नाइन एमएम के साथ अब तक कई देशी पिस्टल बरामद हो चुकी है। बृहस्पतिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश रईश अहमद और अभि तिवारी के कब्जे से पुलिस ने 32 एमएम की देशी पिस्टल बरामद किया है। बता दें कि इससे पहले करारी, मंझनपुर और सैनी पुलिस ने भी देशी पिस्टल बरामद कर चुकी है। पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे शातिर अपराधी है। इनके खिलाफ लूट, छिनैती के दर्जनों मामले में दर्ज है। उधर अपराधियों की गतिविधि पर नजर रखने और अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग करने का निर्देश सभी थानेदारों को दिया गया है।