फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवती से गैंगरेप की कोशिश

युवती से गैंगरेप की कोशिश

Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
युवती से गैंगरेप की कोशिश
युवती से गैंगरेप की कोशिश
विज्ञापन

शनिवार की शाम पड़ोसी युवकों ने दिखाया दुस्साहस, केस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
महेवाघाट इलाके में शनिवार की शाम खेत गई युवती के साथ पड़ोसी युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची पीड़िता ने पड़ोसी युवकों की करतूत परिजनों को बताई तो होश उड़ गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शनिवार की शाम खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही युवक उसे दबोच कर खेत में उठा ले गए। और मुंह दबाकर दुराचार का प्रयास करने लगे। युवकों का दुस्साहस देख पीड़िता आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। युवती की चीख सुन आस-पास खेतों में मौजूद गांव के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। दरिंदों के चंगुल से छूटी युवती घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। देर शाम पिता के साथ थाने पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

-------------------
किशोरी को बहला ले गया मनचला युवक
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोखराज इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी को पड़ोस का रहने वाला मनचला युवक प्रेम जाल में फंसा कर भगा ले गया। बुधवार की शाम किशोरी घर से खेत जाने के लिए निकली थी। खोजबीन के दौरान पता चला कि किशोरी पड़ोसी युवक के साथ चली गई है। शनिवार को पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed