फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   चोरी के ट्रक के साथ बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

चोरी के ट्रक के साथ बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार

Mon, 20 Nov 2017 12:20 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
चोरी के ट्रक के साथ बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार
चोरी के ट्रक के साथ बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

एसओजी के साथ मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने पकड़ा
चोरी के इंजन से चल रहा था ट्रक, तहकीकात में जुटी पुलिस
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
एसओजी के साथ मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने रविवार की भोर चोरी के ट्रक के साथ बाप-बेटे समेत तीन लोगों को धर दबोचा। चोरी के इंजन से ट्रक चल रहा था। पुलिस ने पूछताछ करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस पूछताछ के बाद घटना की तहकीकात में कर रही है।
रविवार की भोर मुखबिर की सूचना पर मंझनपुर कोतवाली पुुलिस के साथ एसओजी ने दोआबा के सतना जा रहे एक ट्रक को समदा चौराहे के समीप से धर दबोचा। पकड़े गए निहाल अख्तर पुत्र मोहम्मद अख्तर उसका बेटा कैफ निवासी बरीपुर कोखराज हालपता सतना मध्यप्रदेश, मोहम्मद नसीर पुत्र मोहम्मद आफाक निवासी बरीपुर कोखराज बताए गए है। नगर कोतवाल धनंजय वर्मा ने बताया कि पकड़े गए ट्रक का चेंचिस और इंजन नंबर भिन्न है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि निहाल अख्तर शातिर चोर है। दूसरे ट्रक का इंजन लगाकर वाहन सड़क पर दौड़ा रहा था। जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपए है। निहाल ने बताया कि उसने कानपुर से इंजन बदला था। कई पार्ट्स में उसने इंजन खरीदा था। पूछताछ करते हुए सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। पुलिस घटना से जुडे़ अन्य तथ्यों की तहकीकात कर रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य वाहन चोरों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन



संदिग्ध दशा में वृद्धा की थमी सांसे
रविवार की दोपहर नातिन के साथ जा रही थी अजुहा बाजार, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
अटसराय(कौशाम्बी)।
बाजार में सब्जी खरीदने जा रही मढ़िया मई गांव की वृद्धा की संदिग्ध दशा में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रास्ते में एक दो खांसी के बाद सांसे थम गईं। परिजनों का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई है। वृद्धा की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के मढ़ियामई अजुहा की रहने वाली सुदामा देवी(65) पत्नी राम बालक शनिवार की दोपहर नातिन रश्मि के साथ सब्जी खरीदने के लिए स्थानीय बाजार जा रही थी। बताया जा रहा है कि घर से कुछ दूर जाने के बाद अचानक वृद्धा को खांसी आ गई। एक दो खांसी के बाद वह रास्ते में ही बैठ गई। मासूम बच्ची कुछ समझ पाती कि इससे पहले ही वृद्धा की सांसे थम गईं। दादी की मौत के बाद वह भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे घर वाले उसे आनन-फानन नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि वृद्धा की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed