{"_id":"59caa83e4f1c1bbe538b49b2","slug":"101506453566-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार, हालत नाजुक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार, हालत नाजुक
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत नाजुक
-मल्हीपुर गांव में हुई घटना, पुरानी रंजिश में कातिलाना हमले का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल के मल्हीपुर गांव में मंगलवार सुबह पड़ोस के तीन युवकों ने चारपाई पर सो रहे युवक पर कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। ताबड़तोड़ प्रहार होने से युवक लहूलुहान हो गया। शोर मचाने पर हमलावर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डाक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर निवासी कल्लू पुत्र कृपाल का पड़ोसी से जमीन संबंधी विवाद है। मंगलवार सुबह कल्लू पर छत पर सोया था। इसी दौरान हमलावर पहुंचे और कातिलाना हमला करते हुए उस पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। युवक की चीख सुन घर-परिवार के लोग घटना स्थल की ओर दौड़े। परिजनों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस घायल को नाजुक दशा में नजदीकी अस्पताल ले गई। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।