फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   50 हजार लेकर गांजा तस्कर को छोड़ने की जांच शुरू

50 हजार लेकर गांजा तस्कर को छोड़ने की जांच शुरू

Mon, 10 Jul 2017 08:39 PM IST
Updated Mon, 10 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
50 हजार लेकर गांजा तस्कर को छोड़ने की जांच शुरू
मंझनपुर।
विज्ञापन

ओसा के समीप एक तस्कर से शुक्रवार शाम पुलिस ने 24 किलो गांजा बरामद किया था। मगर पुलिस टीम ने 50 हजार रुपये लेकर उसको छोड़ दिया था। तस्करों के जरिए यह चर्चा पूरे जिले में फैल गई तो एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच सीओ सिराथू को सौंप दी है। जांच शुरू होने से गांजा तस्कर को पकड़ने वाली टीम के होश उड़ गए हैं।

शुक्रवार को ओसा के समीप से पुलिस ने एक तस्कर के कब्जे से 24 किलो गांजा बरामद किया था। जिला मुख्यालय में लाकर पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसके एक साथी को भी बुला लिया। आरोप है कि पुलिस टीम ने 50 हजार रुपये लेकर दोनों को छोड़ दिया। हालांकि 24 किलो गांजा उसको वापस नहीं किया। सवा लाख रुपये कीमत का यह गांजा पुलिस के पास ही है।
विज्ञापन


पुलिस के चंगुल से छूटे तस्कर ने अपने साथियों को इसकी जानकारी दी तो जिले में इसकी चर्चा शुरू हो गई। पुलिस का यह खेल वायरल हुआ तो एसपी अशोक पांडेय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को इसकी जांच शुरू करा दी। प्रकरण की जांच सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र को सौंपी गई है। सीओ का कहना है कि ऐसी कोई जांच मिली तो है। मगर उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यदि जांच मिली है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांजा तस्कर को छोड़ने की जांच शुरू
सीओ सिराथू को एसपी ने सौंपी जांच, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed