{"_id":"5944395d4f1c1bc0628b45e2","slug":"101497643357-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ सामूहिक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ सामूहिक दुराचार
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। करारी इलाके में मंगलवार की शाम अस्पताल से घर लौट रही महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद कर्मी को बेसुध हालत में छोड़कर दरिंदे भाग निकले। बदहवास हालत में घर पहुंची महिला ने पति को घटना की जानकारी दी। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने गई तो पुलिस ने तहरीर तो ले ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
करारी इलाके की एक विवाहिता स्थानीय एक अस्पताल में स्टाफ नर्स है। उसका पति मुंबई में रहकर कमाई करता है। मंगलवार की शाम ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौटी। गांव के समीप टेंपो से उतरने के बाद वह पैदल घर जा रही थी। गांव के समीप सुनसान जगह पर खड़े दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और खींचकर पुलिया के नीचे ले गए। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुराचार किया।
दरिंदगी के बाद उसे बदहवास हालत में छोड़कर युवक भाग निकले। किसी तरह वह घर पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। दूसरे दिन पीड़िता शिकायत लेकर थाने पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे घर भेज दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख शुक्रवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से की। एएसपी ने करारी एसओ को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
महिला स्वास्थ्यकर्मी के साथ सामूहिक दुराचार
मंगलवार की शाम अस्पताल से लौटते समय गांव के समीप दरिंदों ने लूटी अस्मत
पुलिस ने डांटकर भगाया, एएसपी से शिकायत