फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   वृद्ध का इलाज कराने आए परिजन आपस में भिड़े

वृद्ध का इलाज कराने आए परिजन आपस में भिड़े

Sat, 17 Jun 2017 01:32 AM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
वृद्ध का इलाज कराने आए परिजन आपस में भिड़े
मंझनपुर। जिला अस्पताल में गुरुवार की शाम को चक नारा के 90 वर्षीय रामलाल के इलाज को लेकर परिजन आपस में ही भिड़ गए। परिजन वृद्ध को अपने साथ ले जाने के लिए एक दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। स्थिति खराब हुई तो चिकित्सकों ने पुलिस बुला ली। पुलिस के आने के बाद परिजन शांत हुए।
विज्ञापन


चक नारा निवासी रामलाल के कोई औलाद नहीं है। 90 वर्ष की उम्र में पट्टीदार व भांजे ही वृद्ध की देखरेख करते हैं। वृद्ध की गुरुवार की शाम को हालत गंभीर हो गई। एंबुलेंस को वृद्ध जिला अस्पताल लाया गया। वृद्ध को इलाहाबाद एसआरएन रेफर कर दिया गया। वृद्ध को उसका चचेरा भाई लेकर इलाज कराने आया था। जानकारी होने पर वृद्ध का भांजा भी वहां अपने परिजनों के साथ आ गया।
विज्ञापन


वह वृद्ध को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा, जबकि चचेरा भाई उसका खुद इलाज कराने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई। नौबत मारपीट की आ गई। अस्पताल में अव्यवस्था फैल गई तो डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर किसी तरह मामला शांत हुआ। वृद्ध को इसके बाद इलाहाबाद ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृद्ध का इलाज कराने आए परिजन आपस में भिड़े
जायदाद के लिए एक दूसरे पर लगाते रहे आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed