फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

स्मैक की लत पूरा करने के लिए चुराता था बाइक, गया जेल

Thu, 03 Oct 2019 07:39 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
crime news
crime news - फोटो : KAUSHAMBI
मंझनपुर। स्मैक की लत पूरा करने के लिए बाइक चोरी का धंधा पाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की चार बाइक व एक हजार नकद बरामद किया गया है। नशे के खातिर उसने पिछले दिनों दो बाइक एजेंसी में भी चोरी की थी।
विज्ञापन

पूरामुफ्ती के इंस्पेक्टर बलराम सिंह का कहना है कि कोतवाली गेट के बाहर रहने वाले श्याम पटेल उर्फ नानू पर पुलिस काफी दिनों से नजर रख रही थी। उसकी गतिविधि संदिग्ध होने पर बुधवार को गिरफ्तार किया गया। श्याम से पूछताछ पर उसने चोरी की चार बाइक बरामद करा दिया। दो बाइक उसने प्रयागराज के धूमनगंज कोतवाली इलाके से चोरी की थी। श्यामू के पास से एक हजार रुपया भी बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर के मुताबिक श्याम कुमार को स्मैक की लत है।
विज्ञापन

वह धूमनगंज इलाके से स्मैक खरीदकर लाता था। इसी लत को पूरा करने के लिए श्याम ने बाइक चुराना शुरू कर दिया था। पिछले दिनों उसने पूरामुफ्ती स्थित टीवीएस व हांडा शोरूम में चोरी का प्रयास किया था। हालांकि उसे वहां से कुछ रुपये ही हाथ लगे थे। गुरुवार को श्याम का चलान न्यायालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed