{"_id":"a140d2cb4be9a5962ae1bf0673378ac2","slug":"crime-news-hindi-news-707","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसूखदार की प्रताड़ना से आजिज अधेड़ ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसूखदार की प्रताड़ना से आजिज अधेड़ ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 23 Dec 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूखदार दबंग की प्रताड़ना से आजिज आकर बुधवार की शाम तेवरा गांव के एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। कुसुवा क्रासिंग के समीप ट्रेन के सामने अधेड़ को कूदता देख आसपास रहे लोगों के होश उड़ गए। मृतक की जेब में मिले सुसाइड नोट से खलबली मच गई। उसने रसूखदार की यातनाओं का जिक्र किया है। पुरामुफ्ती पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। तफ्तीश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के तेवारा गांव निवासी मदनमोहन (55) पुत्र गोविंद प्रसाद ने बुधवार की शाम कुसुवा गांव के समीप ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। चपेट में आने से उसके चीथड़े उड़ गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने यह मंजर देखा, तो उनके होश उड़ गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस के साथ परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंचे। पुलिस को अधेड़ की जेब में सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने गांव के ही एक रसूखदार व्यक्ति की प्रताड़ना से आजिज आकर खुदकुशी करने की बात लिखी है।
सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि उसने एक व्यक्ति से 50 हजार रुपया उधार लिया था। इसके बदले उससे अब तक 90 हजार रुपये वसूला जा चुका है। फिर भी कर्ज चुकता नहीं हो पा रहा है। आए दिन रसूखदार उससे पैसा मांगता रहता है। दो दिन पहले भी पैसे के लिए उसे धमकी देते हुए एक सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया गया था। पुलिस ने सुसाइड नोट कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर घटना की तफ्तीश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं अधेड़ की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।