फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime near kotia ka pura village

बदमाशों ने ट्रक चालक को मारी गोली,भर्ती

Wed, 14 Mar 2018 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 14 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के कोटिया का पूरा गांव के समीप मंगलवार सुबह बदमाशों ने एक ट्रक चालक को गोली मार दी। बदमाश ट्रक सवार मवेशी कारोबारी की हत्या के इरादे से गोली चलाई थी। वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर वारदात की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव का आस मोहम्मद मवेशी कारोबारी है। मंगलवार सुबह वह मध्य प्रदेश से एक ट्रक में मवेशी लादकर उन्हें अजुहा बाजार बेचने जा रहा था। कोटिया का पूरा गांव के समीप पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। आस मोहम्मद व ट्रक चालक जावेद पुत्र शाहिद निवासी पूरामुफ्ती को पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर दोनों ट्रक लेकर भागे तो पीछा कर बदमाशों ने गोली चला दी। गोली ड्राइवर जावेद के बाएं हाथ में लगी। इससे वह खून से लथपथ हो गया। उसने ट्रक वहीं खड़ा कर दिया।
विज्ञापन


इस बीच बदमाश हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गए। फायर की आवाज सुन आसपास के ग्रामीण सन्न रह गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल ट्रक ड्राइवर को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मामले में मवेशी कारोबारी आस मोहम्मद के भाई की तहरीर पर मध्य प्रदेश के सतना थाना स्थित गड़िया टोला निवासी वसीम पुत्र अहमद उसके भाई नसीम, सारिक, आशिक तथा सतना के ही खूटी गांव निवासी समीर पुत्र सादाब आदि के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कारोबारी आस मोहम्मद ने बताया कि 11 मार्च को मध्य प्रदेश में आरोपी वसीम से उसका कारोबार के सिलसिले में झगड़ा हुआ था। वसीम तभी से जेल में बंद है। इसी झगड़े के चलते वसीम के भाई उसकी हत्या करने आए थे। इनकी चलाई गोली ड्राइवर को लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed