फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime near gurudwara

बदमाशों ने ट्रक चालक को तमंचे के बल पर लूटा

Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
चायल)। पूरामुफ्ती बाजार में शनिवार रात बेखौफ बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक ट्रक चालक को लूट लिया। इस दौरान विरोध करने पर उसकी बेरहमी से पिटाई  की। खलासी को भी पीटा। पीड़ित ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बिहका गांव का शिवकुमार पुत्र मेवालाल ट्रक चालक है। शनिवार रात पूरामुफ्ती बाजार में ही गुरुद्वारे के पास ट्रक खड़ा कर वह सो गया। साथ में परिचालक दीपू भी था। मध्य रात्रि के करीब आए दो बदमाशों ने चालक-खलासी की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद ड्राइवर के पास रहा 13 हजार रुपया और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लूट की खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया। पर, कामयाबी नहीं मिली। ट्रक चालक ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed