{"_id":"5acbab844f1c1b596b8b49b2","slug":"crime-in-tilahpur-mod","type":"story","status":"publish","title_hn":"फटकार पर महिला ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फटकार पर महिला ने लगाई फांसी
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा। सरायअकिल क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ में सोमवार दोपहर पति के फटकार के बाद एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल किसी पक्ष ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव का अमरजीत चायल नगर पंचायत कार्यालय में सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है। वह तिल्हापुर मोड़ में किराए का कमरा लेकर परिवार सहित रहता है। अमरजीत ने बताया कि सोमवार दोपहर जब वह सफाई करके घर लौटा तो बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसे लेकर उसने बच्चों को डांटा।
साथ ही पत्नी सुमन देवी (30) को भी फटकार दिया। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद अमरजीत बाहर चला गया। इस बीच सुमन ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद अमरजीत लौटकर आया तो काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी पत्नी सुमन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। उसने खिड़की से झांका तो सुमन को फंदे से लटकता देख चीख पड़ा। मामले में सरायअकिल एसओ हेमंत मिश्र का कहना है कि फिलहाल किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।