{"_id":"5aa820364f1c1bb8758b541e","slug":"crime-in-sikansarpur-bajha-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों ने निगला जहर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों ने निगला जहर, एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Wed, 14 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
poision
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर/चायल। कोखराज और पिपरी क्षेत्र में मंगलवार सुबह घरेलू कलह से तंग दो युवकों ने जहर खा लिया। इनमें से एक की मौत हो गई। दूसरे को एसआरएन इलाहाबाद में भर्ती कराया गया है।
कोखराज कोतवाली इलाके के शिकंदरपुर बजहा गांव निवासी गोलू पुत्र चुन्नूलाल (24) ने मंगलवार सुबह जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार वालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिजन युवक को अस्पताल ले जाने का इंतजाम कर रहे थे। इससे पहले ही उसकी सांस थम गई। इससे परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज गोलू ने मौत को गले लगाया है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। पिपरी क्षेत्र के मकनपुर निवासी अमन पटेल पुत्र रामसूरत ने भी जहर खा लिया। परिजनों के मुताबिक बंटवारे को लेकर उसका घर में झगड़ा होता था। इसी कारण से उसने आत्मघाती कदम उठाया। अमन को एसआरएन इलाहाबाद में भर्ती करा दिया गया है। इलाकाई पुलिस घटनाओं की जानकारी से इनकार कर रही है।