{"_id":"5aa57b134f1c1ba9758b4f09","slug":"crime-in-sikanderpur-bajha-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने व्यापारी से 50 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने व्यापारी से 50 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज के सिकंदरपुर बजहा गांव के पास बेखौफ बदमाशों ने एक नमकीन व्यापारी की पिटाई कर 50 हजार लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद पल्सर सवार लुटेरे धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की सूचना पर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई है।
पूरामुफ्ती के मनौरी निवासी रमेशचंद्र पुत्र बच्चा लाल आसपास की बाजारों में नमकीन और पेठा की सप्लाई का काम करते हैं। रविवार को वह बाइक से तगादा करने सिकंदरपुर बजहा गए थे। शाम को घर वापस लौटते समय बाजार से बाहर निकलते ही पल्सर सवार तीन युवकों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। रमेश कुछ समझ पाते कि इससे पहले युवकों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवकों ने उनके पास मौजूद 50 हजार रुपये भी लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे धमकी देते हुए फरार हो गए। लुटेरों के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लुटरों का पीछा किया। पर, कोई सुराग नहीं लग सका। सरेशाम हुई घटना से इलाके में सनसनी है।