{"_id":"5b143a244f1c1bb16e8b6159","slug":"crime-in-sadar-tehsil","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्रार कानूनगो ने दीं अफसरों को गालियां, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्रार कानूनगो ने दीं अफसरों को गालियां, वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 04 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर । सदर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो दशरथ मिश्रा का एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में रिश्वत लेने के दौरान कानूनगो ने अपने अफसरों को गालियां दीं। इतना तक कह डाला कि पैसा ऊपर वाले भी लेते हैं। वीडियो को लेकर अफसर जांच के बाद कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दे रहे हैं।
मंझनपुर तहसील में तैनात दशरथ मिश्रा का यह वीडियो शनिवार को एक व्यक्ति ने बनाकर वायरल किया है, जिसमें वह दशरथ के पास किसी काम से गया था। दशरथ ने काम करने के बदले रिश्वत मांगी। रिश्वत के बारे में पूछने पर दशरथ अपने अफसरों को गाली देते हुए कह रहा है कि पैसा ऊपर भी देना होता है। दशरथ का यह वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो तरह-तरह के कमेंट आने शुरू हो गए। कोई नौकरशाही को कोस रहा था, तो कोई दशरथ के बचाव में उतरा था। इस बाबत तहसीलदार विमल कुमार शुक्ला का कहना है कि वीडियो वायरल होने की जानकारी मिली है। लेकिन वीडियो उनके पास तक नहीं पहुंचा है। वीडियो मिलने के बाद कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।