{"_id":"5aac14214f1c1ba7758b5e48","slug":"crime-in-punwar-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू कलह से क्षुब्ध महिला ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू कलह से क्षुब्ध महिला ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। इलाके के पुनवार गांव में गुरुवार रात एक महिला ने घर केे भीतर फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह फंदे से लटकता शव मिला। चर्चा है कि घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है।
पुनवार निवासी बब्बू पाल मजदूरी कर बच्चों की परवरिश करता है। गुरुवार शाम वह किसी बात से नाराज होकर अपने मझले बेटे रघुनाथ को पीट रहा था। पत्नी बुधिया (52) ने बेटे का बचाव किया तो बब्बू ने उसे भी पीट दिया। पड़ोसियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया। इसके बाद बेटा रघुनाथ बिना बताए कहीं चला गया। उधर बब्बू भी सोने के लिए पंपिंग सेट की तरफ चला गया। इस बीच रात में महिला ने घर के भीतर रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार सुबह घर पहुंचे बब्बू ने फंदे से लटकती लाश देखी तो शोर मचाने लगा। परिजन और पड़ोसी इकट्ठा हो गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।