{"_id":"5abbe7cc4f1c1be7298b467e","slug":"crime-in-manjhanpoor-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिजनों की फटकार पर किशोरी ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिजनों की फटकार पर किशोरी ने खाया जहर
कौशाम्बी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
poision
मंझनपुर । नगर कोतवाली इलाके की एक किशोरी ने बुधवार सुबह परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मंझनपुर क्षेत्र के एक गांव की एक किशोरी का पड़ोसी युवक से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने किशोरी को जमकर फटकारा। उसका मोबाइल भी छीन लिया।
इसी बात से नाराज होकर बुधवार सुबह किशोरी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को जहरीला पदार्थ खाने की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों ने किशोरी को मंझनपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। सदर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।