{"_id":"5b00786f4f1c1bd3408b6865","slug":"crime-in-kaushambi-kotwali-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर महिला से गैंगरेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर महिला से गैंगरेप की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 20 May 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता से गुरुवार शाम पड़ोसी ने अपने बहनोई संग मिलकर रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई। पीड़िता ने शनिवार को आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर एसपी को दी है।
कौशाम्बी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि गुरुवार शाम उसका पति कहीं बाहर गया था। घर पर वह बच्चों के साथ थी। इस दौरान पड़ोसी अपने बहनोई के साथ दीवार फांदकर भीतर घुस आया और दुराचार का प्रयास करने लगा। इस पर पीड़िता ने शोर मचाना शुरू किया तो दरिंदों ने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित महिला के मुताबिक शुक्रवार सुबह उसने नामजद तहरीर स्थानीय पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की बजाए उसे ही डांटकर भगा दिया। इससे परेशान महिला ने शनिवार को एसपी को तहरीर दे दी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कौशाम्बी इंस्पेक्टर को आरोपों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।