फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime in juwara gaon

घर से नकदी और जेवर ले उड़े चोर

Sun, 20 May 2018 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sun, 20 May 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
crime in juwara gaon
2000 के नकली नोट के साथ खरीदारी
मंझनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के जुवरा गांव निवासी शिवदास मौर्य पुत्र रामसजीवन किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। शुक्रवार रात वह और उसके परिवार के सदस्य खाने के बाद अपने कमरों में सो गए। इस दौरान सेंध लगाकर घर में घुसे चोर करीब एक लाख रुपये, लगभग इतनी ही कीमत के गहने, कपड़ा, बर्तन, बिस्तर व अनाज सहित तकरीबन ़ढाई लाख का सामान समेट ले गए। सुबह सोकर उठे घर के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


चोरी की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। पुलिस को परिवार के करीब रहने वाले लोगाें पर ही शक है। मामले में नारा चौकी प्रभारी शिवस्वरूप सिंह का कहना है कि वह वीआईपी ड्यूटी में हैं। लौटकर आने के बाद ही इस मामले में कुछ बता पाएंगे। वहीं, नगर कोतवाल पवन त्रिवेदी का कहना है कि चोरों की तलाश कराई जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा। वारदात से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त में लापरवाही के चलते चोरों का हौसला बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed