{"_id":"5b158af94f1c1bf16e8b6249","slug":"crime-in-gulamipoor-ka-noora","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के दौरान खाली जेब मिलने पर पीटकर खंभे से बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूटपाट के दौरान खाली जेब मिलने पर पीटकर खंभे से बांधा
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी क्षेत्र के गुलाम नूर का पूरा गांव में रविवार रात लूटपाट के दौरान रुपये नहीं मिलने पर बदमाशों ने एक युवक की पिटाई की। इसके बाद उसे खंभे से बांध दिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
गुलाम नूर का पूरा निवासी मोतीलाल पुत्र देशराज ने बताया कि रविवार रात वह शौच के लिए घर के बाहर निकला था। तभी आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश मिल गए। बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर मोतीलाल की तलाशी लेना शुरू कर दिया। रुपया नहीं मिलने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद विद्युत पोल से बांध दिया, वह चिल्ला न सके इसलिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। करीब आधे घंटे बाद पीड़ित की मां खोजबीन करते हुए मौके पर पहुंची तो उसे खंभे से बंधा देख सन्न रह गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में करारी इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़कर जेल भेजा जाएगा।