{"_id":"5b5232144f1c1b3e748b6349","slug":"crime-in-bhikampue-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को पीटा, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को पीटा, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर मेड़वारा गांव में तीन दिन पहले जमीन के विवाद में दबंगों ने एक परिवार के पांच सदस्यों को पीट दिया। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की गई। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने केस नहीं दर्ज किया। पीड़ित परिवार ने शुक्रवार को एसपी से शिकायत की हे।
भीखमपुर मेड़वारा निवासी मूलचंद्र पुत्र रामसजीवन ने बताया कि गांव में उसकी भूमि है। इस पर पड़ोस के दबंग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के मुताबिक 17 जुलाई को दबंग खेत की मेड़ तोड़ रहे थे। इसका विरोध करने पर पिटाई कर दी। युवक को पिटता देख उसकी पत्नी फूलकली, बेटी खुशबू, बेटे बच्चालाल व अच्छेलाल बीच बचाव करने पहुंचे तो इनको भी पीटा गया। दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने हवाई फायरिंग भी की। किसी तरह दबंगों से पीड़ितों ने जान बचाई। पीड़ित परिवार के मुखिया का आरोप है कि उसी रोज स्थानीय पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इससे परेशान परिवार के सदस्यों ने शुक्रवार को मंझनपुर में एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पिपरी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।