फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Cow dung from cow shelters increases farmers' income

Kaushambi News: गोशालाओं के गोबर से किसानों की बढ़ी कमाई

Thu, 01 Jan 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 01 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Cow dung from cow shelters increases farmers' income
टेवां गांव में वर्मी कंपोस्ट यूनिट में तैयार हो रही खाद। स्रोत- ग्रामीण
गोशालाओं के गोबर से अब किसानों की कमाई बढ़ेगी। गोशालाओं में गोबर से वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन किया जा रहा है। उसे गांव के किसान खेतों में प्रयोग कर रहे हैं। इससे जहां एक ओर गोशालाओं और ग्राम पंचायतों की आय में वृद्धि हो रहा है, वहीं दूसरी ओर खेतों की उर्वरता बढ़ने से फसल पोषण से भरपूर हो रही हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 75 गोशालाएं हैं। इनमें से 43 गांव की गोशालाओं में वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन शुरू हो चुका है। सबसे अधिक वर्मी कंपोस्ट का उत्पादन दानपुर, अफजलपुर सातो, भीखमपुर, नसीरपुर, पहाड़पुर सुधवर, जलालपुर साना, जुनैदपुर, कादीपुर, पुरखास, बूंदा, पेरई, टेवां, कोतारी पश्चिम, पइंसा, अनेठा, शेखपुर रसूलपुर और मलाक पिंजरी में होता है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक कुमार गंगवार ने बताया कि अन्य ग्राम पंचायतों में वर्मी कंपोस्ट पिट का निर्माण कार्य चल रहा है। 15 से 20 दिनों में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद वहां भी खाद का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्मी कंपोस्ट का लाभ
वर्मी कंपोस्ट के प्रयोग से खेत की मिट्टी भुरभुरी और उपजाऊ बनती है। इसमें पानी धारण करने की क्षमता बढ़ जाती है। यह फसलों की पैदावार को 15 से 20 फीसदी तक बढ़ा देता है। जिला पंचायत राज अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मार्च से अब तक गोशालाओं के माध्यम से सभी ग्राम पंचायतों को करीब डेढ़ लाख रुपये की आय हो चुकी है।
प्रयागराज-चित्रकूट जाती है खाद
- टेवां गांव में करीब दो साल पहले वर्मी कंपोस्ट का निर्माण शुरू हो गया था। प्रधान विट्टन देवी ने बताया कि गांव में तीन तरह की खाद गोशाला के माध्यम से तैयार हो रही है। केचुआ वाली खाद जहां एक हजार रुपये क्विंटल में बेची जा रही है। वहीं पिट वाली कंपोस्ट खाद 500 रुपये क्विंटल में बिक रही है।
इसके साथ ही गांव में गौस गोबर प्लॉट (बायोगैस प्लांट) लगा है। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि गांव से प्रयागराज व चित्रकूट के नर्सरी वाले सबसे अधिक खाद ले जाते हैं। इस साल करीब 50 क्विंटल खाद बेची गई है। इससे गांव को करीब 40 हजार रुपये की आय हुई है।
हम लोग पारंपरिक खाद के स्थान पर वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करते हैं तो फसल बेहतर होती है। दो से ढाई क्विंटल तक उत्पादन में फर्क पड़ा है। खेत की मिट्टी भी बेहतर हुई है। - अरुणेश, किसान
यह खाद बेहतर परिणाम देती है। इसके प्रयोग से फसल की गुणवत्ता बेहतर हो रही है। सभी खेत में तो नहीं, लेकिन दो से तीन बीघे में हम वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग करते हैं। - दिनेश पांडेय, किसान

वर्मी कंपोस्ट का प्रयोग खब्जियों के लिए बेहतर है। गमलों में इसे प्रयोग किया जाए तो पौधे अच्छे होते हैं। फसल भी इसके प्रयोग से बेहतर और गुणवत्ता वाली होती है। नर्सरी और अन्य कार्य में खाद अच्छे परिणाम दे रही है। -डॉ. मनोज कुमार सिंह, कृषि वैज्ञानिक

टेवां गांव में वर्मी कंपोस्ट यूनिट में तैयार हो रही खाद। स्रोत- ग्रामीण

टेवां गांव में वर्मी कंपोस्ट यूनिट में तैयार हो रही खाद। स्रोत- ग्रामीण

टेवां गांव में वर्मी कंपोस्ट यूनिट में तैयार हो रही खाद। स्रोत- ग्रामीण

टेवां गांव में वर्मी कंपोस्ट यूनिट में तैयार हो रही खाद। स्रोत- ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed