{"_id":"5f99c1e98ebc3e9bcd43801f","slug":"corona-caught-speed-23-corona-positive-kaushambi-news-ald290160133","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 23 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 23 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
Corona caught speed, 23 Corona positive
- फोटो : KAUSHAMBI
जिले में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न हिस्सों में रहने वाले 23 लोग पॉजिटिव मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें इनके इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही संपर्क में आए लोगों को चिह्नित करने में जुट गई हैं।
सर्विलास अधिकारी डॉ. यश अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को भी जिले के विभिन्न हिस्सों में शिविर लगाकर 1487 संदिग्धों की कोविड जांच कराई गई। इनमें से 984 का एंटीजेन टेस्ट किया गया।
जबकि 503 संदिग्धों का स्वॉब सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए प्रयागराज स्थित लैब भेजा गया। विभिन्न माध्यमों से आई जांच रिपोर्ट में सिराथू व कड़ा क्षेत्र में रहने वाले 23 लोग संक्रमित निकले हैं। इसी के साथ जिले में संक्रमितों की संख्या 1911 हो गई है। हालांकि इनमें से 1744 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। इस वजह से जिले का रिकवरी रेट 91 फीसदी आ गया। फिलहाल 143 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।