{"_id":"cdb25958b6d8af8837d6edca459e7281","slug":"copy-to-look-at-those-gangster-security-law-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल कराने वालों पर लगेगा गैंगस्टर, रासुका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकल कराने वालों पर लगेगा गैंगस्टर, रासुका
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Fri, 13 Feb 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने में बाधा डालने वालों पर गैंगस्टर और रासुका के तहत कार्रवाई होगी। बृहस्पतिवार को परीक्षा तैयारी की केंद्र व्यवस्थापक, प्रबंधकों के साथ बैठक में यह निर्देश डीएम ने जारी किया। साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में कैमरे लगाने और नजदीकी साइबर कैफे परीक्षा काल के घंटेभर पहले और बाद तक बंद रखने की हिदायत दी।
बोर्ड परीक्षा की तैयारी के संबंध में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी राजमणि यादव ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। एसपी के साथ इस बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापक, स्कूल प्रबंधकों के साथ एसडीएम और सीओ भी मौजूद रहे। डीएम ने कहाकि कौशाम्बी नकलमंडी के रूप में कुख्यात है। इस कलंक को मिटाना है। बताया कि इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी।
बताया कि ये मजिस्ट्रेट अपने सामने प्रश्नपत्र खुलवाएंगे। फिर भी परीक्षा संपन्न कराने के बाद लिखी हुई उत्तर पुस्तिकाओं को सील भी कराएंगे। डीएम ने परीक्षा केंद्र के 500 मीटर तक शांति बनाए रखने की हिदायत भी पुलिस अधिकारियों को दी। कहाकि नकलविहीन परीक्षा में बाधा डालने वालों पर गैंगस्टर के साथ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने और नजदीकी साइबर कैफे को परीक्षा शुरू होने और खत्म होने के घंटेभर तक बंद रखने का निर्देश भी दिया है। डीआईओएस राजशेखर सिंह ने बताया कि 56 हजार छात्र-छात्राओं के लिए 79 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 51 परीक्षा केंद्र संवेदन और अतिसंवेदनशील चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा और महाशिवरात्रि, होली आदि त्यौहारों के मद्देनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट रामसूरत पांडेय ने जिले में तत्काल प्रभाव से निधेधाज्ञा लागू कर दी है, जो 24 मार्च तक प्रभावी रहेगी। एडीएम ने बताया कि इस दौरान चाय, पान, सिगरेट, शराब की दुकान, होटल, रेस्तरां आदि सभी दुकानें रात नौ बजे के बाद नहीं खोली जाएंगी। वही लाउडस्पीकर आदि का इस्तेमाल भी बगैर अनुमति नहीं किया जा सकता है।