फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Convenience has increased online shopping, leading to a decrease in store revenue

Kaushambi News: सहूलियत ने बढ़ाई ऑनलाइन खरीदारी, घटी दुकानों की कमाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Convenience has increased online shopping, leading to a decrease in store revenue
मधु वर्मा
डिजिटल जमाने में लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग का विकल्प चुन रहे हैं। इससे फुटकर व्यापार प्रभावित हो रहा है। वहीं, सात दिन में सामान की वापसी और रिफंड की सुविधा से लोगों का रुझान ऑनलाइन खरीदारी की ओर बढ़ा है। व्यापारियों के मुताबिक, हर रोज जिले में तकरीबन 15 से 20 लाख रुपये से ज्यादा का ऑनलाइन कारोबार हो रहा है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अलावा प्रमुख कस्बों व गांवों में व्यापारी लाखों की पूंजी लगाकर दुकान और बड़े शोरूम खोल रहे हैं। व्यापारियों की उम्मीद होती है कि उनके शोरूम और दुकानों पर ग्राहकों की आमद होगी तो रोजगार को गति मिलेगी लेकिन ऑनलाइन खरीदारी के बढ़ते चलन ने व्यापारियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
विज्ञापन

करारी के झल्लर कुशवाहा, गनेश वर्मा, हंसराज सिंह आदि का कहना है कि बाजार में सामान वापस करने में काफी दिक्कतें होती हैं। ऑनलाइन शापिंग करने और सामान वापस करने में सात दिन तक समय मिल जाता है। ऐसे में ऑनलाइन कारोबारी ज्यादा सहूलियत देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने मांग की है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर स्थानीय वेंडरों को प्राथमिकता के साथ जोड़ा जाए ताकि जिले के व्यापार को भी मजबूती मिल सके। साथ ही सरकार को प्राप्त होने वाला राजस्व स्थानीय स्तर पर दर्ज हो सके।


पहले महिलाओं को खरीदारी करने के लिए साथ में पुरुष को लेकर बाजार जाना पड़ता था। कई बार सामान लेकर घर आने के बाद पसंद न आने पर वापस भी करने जाना पड़ता था। ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बढ़ने से लोगों को बाजार जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है। ऑनलाइन कंपनियों से ही उनकी शॉपिंग हो जाती है। पसंद करने के लिए भी कई विकल्प मिल जाते हैं। इससे महिलाएं अब बाजार जाने से परहेज कर रही हैं।
- सुषमा शानवी



ऑनलाइन सामान मंगाने के बाद यदि पसंद नहीं है तो बदलने की भी सुविधा दी जाती है। वहीं, दुकान से लिया सामान वापस करने जाओ तो कई बार दुकानदार झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसे में महिलाएं अपने को असहज महसूस करती हैं। वहीं, ऑनलाइन शॉपिंग में पसंद न होने पर खरीदे गए सामान की वापसी हो जाती है और रुपये भी वापस मिल जाते हैं। इससे ऑनलाइन शॉपिंग सबसे ज्यादा पसंद आ रही है।

- मधु वर्मा



ऑनलाइन बिजनेस ऐसी समस्या है जिसके साथ हमें चलना पड़ेगा। राजस्व के दृष्टिकोण से यदि हम देखें तो यह सरकार के लिए बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है जिसकी कोई भी अनदेखा नहीं कर सकता। इसलिए इसमें स्थानीय व्यापारियों की हिस्सेदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए।
- उमेश केसरवानी, नगर अध्यक्ष, राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed