फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Congressman rail stop

कांग्रेसी रोकेंगे रेल

Sun, 22 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 22 Feb 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
Congressman rail stop
मंझनपुर। भूमि अधिग्रहण, कालाधन और महिला सुरक्षा बिल के मुद्दे पर अब कांग्रेस मोदी सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरेगी। यह बातें शनिवार को मंझनपुर में हुई पार्टी की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और इलाहाबाद के मंडल प्रभारी अब्दुल मन्नान ने कहीं। उन्होंने बताया कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस 12 मार्च को रेल रोको और हाईवे जाम करेगी।
विज्ञापन


कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की शनिवार को मंझनपुर स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई। इसमें मोदी सरकार के खिलाफ 12 मार्च को होने वाले पार्टी प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में विशेष रूप से मौजूद रहे पार्टी के इलाहाबाद मंडल प्रभारी अब्दुल मन्नान ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


कहा कि मोदी ने झूठे वादे करके देश की जनता को छला है। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने सौ दिन में काला धन देश में वापस लाने का जनता से वादा किया था। अब तक इस मामले में वे कुछ नहीं कर सके हैं। इसी तरह से भूमि अधिग्रहण, महिला सुरक्षा बिल मुद्दे पर भी उन्होंने मोदी सरकार को घेरा। कहाकि मोदी सरकार की जितनी भी नीतियां जनविरोधी हैं। उनका कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों को लेकर कांग्रेस का पहला प्रदर्शन 12 मार्च को होगा। इस दौरान कांग्रेसी रेल रोको और हाईवे जाम करके अपना विरोध जताएंगे। प्रदेश महासचिव महेश दीक्षित ने भी एक-एक कार्यकर्ता से पार्टी के इस प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष तलत अजीम, रामयज्ञ द्विवेदी, राजेंद्र त्रिपाठी, पप्पू मिश्रा, धीरेंद्र प्रताप सिंह, रामलखन, मनोज पटेल, बरसाती लाल पंडा, मुमताज सिद्दीकी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, अंशुल केसरवानी, रंजीत पांडेय, विजमा केसरवानी, अजय पांडेय, शाहीन परवीन, पुष्पराज पांडेय, समीरुन्निशा, शुभम वर्मा, नसीम अहमद, हेमंत रावत, फरहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed