{"_id":"5d3368fd8ebc3e6d1525a525","slug":"congressman-furious-over-priyanka-s-arrest-kaushambi-news-ald249999215","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी
विज्ञापन
Congressman furious over Priyanka's arrest
- फोटो : KAUSHAMBI
प्रियंका की गिरफ्तारी पर भड़के कांग्रेसी
कलक्ट्रेट में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
मंझनपुर। सोनभद्र नरसंहार कांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी पर शनिवार को कांग्रेसी भड़क गए। उन्होंने कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। दो दर्जन से अधिक ने गिरफ्तारी भी दी। जिलाउपाध्यक्ष ने सीएम से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की है।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को सोनभद्र नरसंहार कांड के पीड़ितों से मिलने वाराणसी ट्रामा सेंटर पहुंचीं। इसके बाद सोनभद्र जाते समय वाराणसी-मिर्जापुर बार्डर पर नारायणपुर में उन्हें रोक लिया गया। इससे खफा प्रियंका वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गई थीं। मान-मनौव्वल के बाद भी बात नहीं बनने पर पुलिस ने देर रात उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की जानकारी मीडिया के जरिए जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हुई तो वह बिफर पड़े। जिला उपाध्यक्ष सत्येन्द्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर जहर उगला। जिलाउपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार अपराधियों को संरक्षण दे रही है। इसी का नतीजा है कि प्रदेश में हत्या, लूट, चोरी, डकैती जैसी घटनाओं में इजाफा हो रहा है। राष्ट्रीय महासचिव को पीड़ितों से मिलने से रोकना सरकार की ओछी मानसिकता का प्रतीक है। बाद में दो दर्जन से ज्यादा पार्टीजनों ने जिलाउपाध्यक्ष की अगुवाई में नगर कोतवाली पुलिस को गिरफ्तारी दी। इस मौके पर आशीष मिश्र पप्पू, युगुल किशोर त्रिपाठी, बालेंद्रधर सिंह, वेद प्रकाश पांडेय, हेमंत रावत, बरसाती पंडा, राजेंद्र मिश्र, महेंद्र पाठक, सुनील तिवारी, संजय पासी आदि मौजूद रहे।