फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Confidence required for success: CM Nautiyal

सफलता के लिए आत्मविश्वास आवश्यक : सीएम नौटियाल

Sun, 09 Feb 2020 05:18 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sun, 09 Feb 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
Confidence required for success: CM Nautiyal
Confidence required for success: CM Nautiyal - फोटो : KAUSHAMBI
जिला विज्ञान क्लब की ओर से मूरतगंज ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार प्रदर्शनी और विज्ञान मेले का शनिवार को समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय अकादमी के कार्यक्रम सलाहकार डॉ. सीएम नौटियाल रहे। कहा कि सोच वैज्ञानिक होनी चाहिए। प्रदर्शनी और मेले के प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन


डॉ. नौटियाल ने कहा कि वैज्ञानिक बनने के लिए जिज्ञासा होना जरूरी है। आपके सभी कार्य वैज्ञानिक तरीके से होने चाहिए। कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में सफलता के लिए आत्मविश्वास का होना आवश्यक है। विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिकों फैराडे, जेसी बोस, एडीशन, डॉ कलाम आदि के जीवन संघर्षों को बताते हुए बच्चों को विज्ञान के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने प्राकृतिक घटनाओं की पुनरावृत्ति एवं दूषित पर्यावरण को मानव जीवन के लिए हानिकारक बताया। विद्यार्थियों से सीधे संवाद में उन्होंने तमाम रोचक प्रश्नों के उत्तर दिए। बच्चों ने पृथ्वी का निर्माण, आसमान का नीला होना, पौधों की उत्पत्ति,ओजोन परत, पदार्थ की उत्पत्ति, सूर्य का ताप, सूर्य का जीवन काल, विद्युत की खोज, इंद्रधनुष का बनना आदि संबंधी प्रश्न किए।
विज्ञापन


इसी क्रम में विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद के इनोवेशन अधिकारी डॉ संदीप द्विवेदी ने कहा कि नवप्रवर्तन के क्षेत्र में छात्रों के नए विचार एवं शोध की अपेक्षा है। कहा कि वैज्ञानिक सोच से समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। विशेषज्ञ संजय श्रीवास्तव ने कहा कि प्रकृति की संपदा को सुरक्षित रखना एवं उसका संतुलन बनाए रखना हर इंसान को कर्तव्य है। उन्होंने जल संरक्षण एवं स्वच्छता पर जोर देते हुए बच्चों को इसके प्रति जागरूक रहने को कहा। मेले में विज्ञान मॉडल, पोस्टर, स्लोगन, विज्ञान मौखिक प्रश्नोत्तरी, समाचार पत्रों के कतरनों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रतिभागी शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक वसीम अहमद ने सभी वैज्ञानिकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में डॉ एस के सिंह, संजय कुमार प्रजापति, रमेश कुमार, वैज्ञानिक मसूद, डॉ मोहम्मद मसूद, डॉ ओपी गुप्ता, डॉ आशीष श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन विज्ञान संचारक आयुष साहू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed