{"_id":"6127e1f48ebc3e2188542611","slug":"completely-under-construction-projects-by-december-kaushambi-news-ald3142809152","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर तक हर हाल में पूरी करें निर्माणाधीन परियोजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर तक हर हाल में पूरी करें निर्माणाधीन परियोजनाएं
Fri, 27 Aug 2021 04:54 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 04:54 PM IST
सार
सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन परियोजनाओं में विशेष प्रयास कर हर हाल में दिसंबर तक काम पूरा करते हुए जनप्रतिनिधियों के जरिए लोकार्पण कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्वीकृत नए कार्यों का जल्द से जल्द शिलान्यास करते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।
विज्ञापन
Completely under construction projects by December
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बृहस्पतिवार को विधान मंडल की सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति (2019-2020) की द्वितीय उप समिति के (प्रथम अध्ययन दल) सभापति रामचंद्र यादव ने जिले का दौरा किया। सभापति ने जिले में क्रियाशील सभी निगमों की परियोजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन परियोजनाओं में विशेष प्रयास कर हर हाल में दिसंबर तक काम पूरा करते हुए जनप्रतिनिधियों के जरिए लोकार्पण कराने का निर्देश दिया। साथ ही स्वीकृत नए कार्यों का जल्द से जल्द शिलान्यास करते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। इसमें लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में समिति द्वारा 15 सूट गेस्ट हाउस, सिराथू का समय से निर्माण पूरा करने पर सराहना की। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी द्वारा बताया गया कि गेस्ट हाउस सिराथू एवं ट्रामा सेंटर का निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कौशाम्बी का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपी सिडको के अधिकारी ने बताया कि जनपद न्यायाधीश के आवास का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसी माह हैंडओवर भी कर दिया जाएगा।
राजकीय जिला पुस्तकालय का भी जल्द निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। सभापति ने कड़ा में राजकीय बालिका छात्रावास भवन के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। थाना कड़ाधाम में निर्माणाधीन आवासीय भवन का काम पूरा कराने के लिए अलग से टीम बनाने का निर्देश दिया।
जिला कारागार में निर्माणाधीन चहारदीवारी की समीक्षा के दौरान उन्होंने टीम गठित कर कार्य का सत्यापन कराने का निर्देश डीएम को दिया। ट्रांसफार्मर की खराबी, खंभा एवं तार टूटने आदि की शिकायतों को त्वरित निस्तारित कराने का निर्देश एसई को दिया।
बैठक में समिति के सदस्यगण विधायक लाल बहादुर, सूर्यभान सिंह, मुस्तफा सिद्दीकी, धीरेंद्र बहादुर सिंह एवं मंजू देवी, डीएम सुजीत कुमार, एसपी राधेश्याम विश्वकर्मा, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।