{"_id":"5c0189a5bdec2241ca08f22f","slug":"college-mein-ghuskar-ki-hatapai","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज में घुसकर की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज में घुसकर की हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल। कस्बा स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में घुसकर शुक्रवार दोपहर दबंग युवकों ने एक छात्र को पीटने का प्रयास किया। विरोध करने पर शिक्षकों से हाथापाई की। प्रिंसिपिल ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। बाद में समझौता कर लिया गया। पीड़ित छात्र की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।
सरायअकिल के बतासा मंडी मोहल्ले का प्रियांशू पुत्र राजकुमार आदर्श इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र है। शुक्रवार को वह स्कूल नहीं गया था। दोपहर को लंच केवक्त किसी सहपाठी से मिलने स्कूल गेट पर पहुंच गया। प्रियांशु के मुताबिक गेट पर पहले से मौजूद करन चौराहे का एक युवक बिना किसी वजह के उसे अपशब्द कहने लगा। विरोध करने पर पिटाई कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे शिक्षकों ने प्रियांशू को बचाते हुए उसे भीतर करके गेट बंद करा दिया। वहीं आरोपी युवक ने फोन करके अपने करीब 20 साथियों को बुला लिया। इसके बाद सभी दीवार फांदकर स्कूल के भीतर पहुंच गए और प्रियांशू को पीटने की कोशिश करने लगे। बीच-बचाव करने पर शिक्षकों से हाथापाई की। बताया जाता है कि हाथापाई में शिक्षक प्रदीप, गुलाबचंद्र, प्रसन्न मिश्रा, दिनेश मिश्रा तथा चपरासी वेदप्रकाश को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने प्रियांशू के साथ तीन आरोपी युवकों को भी हिरासत में ले लिया। प्रिंसिपल कृष्णानंद पांडेय ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। बाद में दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। मामले में सरायअकिल इंस्पेक्टर प्रदीप राय का कहना है कि समझौते की वजह से कोई कार्रवाई नहीं की गई।