फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Close relations with the country of Congress

देश से कांग्रेस का गहरा रिश्ता

Sun, 28 Dec 2014 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 28 Dec 2014 10:39 PM IST
विज्ञापन
Close relations with the country of Congress

विज्ञापन
मंझनपुर। कांग्रेस पार्टी का अतीत और वर्तमान में देश से गहरा रिश्ता रहा है। यह बात जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने रविवार को मंझनपुर में पार्टी की 130 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतिहास ही नहीं देश के विकास को नई इबारत लिखने और दिशा देने का काम किया है।

मंझनपुर स्थित कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में शनिवार को पार्टी की स्थापना के 130 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आज राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं धर्म निरपेक्षता के लिए और 60 वर्ष  साक्षरता, गरीबी उन्मूलन, राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा और विकास के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अतीत एवं वर्तमान में देश से गहरा रिश्ता रह है। 28 दिसंबर 1885 को व्योमेशचंद्र बनर्जी की अध्यक्षता मे मुंबई में आयोजित सम्मेलन मं कांग्रेस संस्था का गठन किया गया था।
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी ने कहा कि  कांग्रेस ने इतिहास ही नहीं देश के लिए नई इबारत लिखने के साथ ही दिशा देने का काम किया है। इस मौके पर उपाध्यक्ष युगुल किशोर त्रिपाठी, सत्येंद्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र त्रिपाठी, शाहिद सिद्दीकी, कौशलेश द्विवेदी, बरसाती लाल पंडा, रामलखन जायसवाल, रंजीत यादव, अशोक मिश्रा, तिलक नारायण यादव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed