{"_id":"8dd393433b367738665cd58f1cb02f05","slug":"ckshnpur-school-fire-accident-averted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकसहनपुर स्कूल में लगी आग, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकसहनपुर स्कूल में लगी आग, हादसा टला
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
Updated Tue, 10 Feb 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
प्राथमिक स्कूल चकसहनपुर में मंगलवार को मध्याह्न भोजन बनाते समय आग लग गई। रसोईघर में भड़की आग देखकर स्कूल में अफरातफरी मच गई। चीखते-चिल्लाते बच्चे भागने लगे। चीख-पुकार पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर आए दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। माना जा रहा है कि रसोई गैस लीकेज होने से यह हादसा हुआ है। उधर, हादसे की सूचना देने के बाद भी मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
मंझनपुर ब्लाक क्षेत्र के चकसहनपुर गांव के समीप एक ही परिसर में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक स्कूल बने हैं। मंगलवार की पूर्व माध्यमिक स्कूल में 32 और प्राथमिक स्कूल में 50 बच्चे उपस्थित थे। इन बच्चों के लिए रसोईया दोपहर का भोजन पका रही थी। रसोईया राधा देवी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे वह खिचड़ी पका रही थी। तभी अचानक सिलेंडर में आग लग गई। रसोई गैस में आग भड़कने वह चीखते-चिल्लाते बाहर को भागी। रसोईया को बदहवास भागते देख स्कूल में अफरातफरी मच गई।
बच्चे भी घबराकर भागने लगे। स्कूल में आग लगने का शोर मचते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि सिलेंडर से आग की लपटें निकलती देख विस्फोट की आशंका से गांववाले आग बुझाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। प्रधानाध्यापक रामानंद ने तत्काल एबीएसए मंझनपुर को सूचना दी। साथ ही पुलिस और दमकल विभाग को भी घटना से अवगत कराया। स्कूल में आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। घटना को लेकर गांववालों के भी होश उड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि जलते हुए सिलेंडर में विस्फोट भी संभव था। इससे बड़ी अनहोनी हो सकती थी।