फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Children of workers will take education of CBSE pattern

Kaushambi News: सीबीएसई पैटर्न की शिक्षा ग्रहण करेंगे श्रमिकों के बच्चे

Sun, 07 May 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 07 May 2023 12:45 AM IST
सार

प्रयागराज के कोंराव में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय में कौशाम्बी के श्रमिकों के बच्चे भी दाखिला ले सकेंगे। इसके अलावा कोविडकाल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। बिना किसी शुल्क के सीबीएसई पैटर्न की शिक्षा हासिल कर सकेंगे।

विज्ञापन
Children of workers will take education of CBSE pattern
CBSE - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रयागराज के कोंराव में निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय में कौशाम्बी के श्रमिकों के बच्चे भी दाखिला ले सकेंगे। इसके अलावा कोविडकाल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को भी इसका लाभ मिलेगा। बिना किसी शुल्क के सीबीएसई पैटर्न की शिक्षा हासिल कर सकेंगे। इसके लिए श्रम विभाग में आवेदन जमा कराए जाने लगे हैं।
विज्ञापन


कोरांव में इस विश्वस्तरीय विद्यालय का निर्माण 13.07 एकड़ में किया जा रहा है। सीडीओ डॉ.रवि किशोर त्रिवेदी ने बताया कि विद्यालय का संचालन मंडल स्तरीय अनुश्रवण समिति की ओर से किया जाएगा। विद्यालय में सीबीएसई पैटर्न पर निशुल्क शिक्षा बच्चों को दी जाएगी। खेलकूद के लिए मैदान एवं अन्य सुविधाएं होंगी। छात्र एवं छात्राओं के लिए निशुल्क छात्रावास एवं भोजन आदि की सुविधाएं मिलेंगी। एक हजार बच्चे यहां पर शिक्षाग्रहण कर सकेंगे।

विज्ञापन


शैक्षिक सत्र 2023-24 के लिए कक्षा छह में 80 बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें 40 छात्र एवं 40 छात्राएं होंगी। इसमें केवल उन्हीं निर्माण श्रमिकों के बच्चों को दाखिला मिलेगा, जिनका बीओसीडब्ल्यू बोर्ड में पंजीकरण तीन वर्ष से अधिक पुराना हो। एक श्रमिक के परिवार के अधिकतम दो बच्चे ही यहां पर प्रवेश पा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


अटल आवासीय विद्यालय में दाखिला पाने के लिए बच्चों का न्यूनतम 5वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा बच्चे की जन्मतिथि 01 मई 2010 से दिनांक 30 अप्रैल 2013 के बीच होनी चाहिए। आयु का यह नियम सभी वर्गों पर लागू होगा। स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए श्रम प्रवर्तन कार्यालय, कौशाम्बी में 25 मई तक आवेदन जमा होंगे। प्रवेश परीक्षा 11 जून को होगी, जबकि परिणाम 30 जून तक घोषित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed