{"_id":"57cdbf4d4f1c1bb0303185fc","slug":"chief-secretery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव का आगमन आज, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव का आगमन आज, तैयारियां पूरी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Tue, 06 Sep 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी उत्तर प्रदेश हिमांशु कुमार आज जिले का दौरा करेंगे। उनके आगमन को लेकर दिनभर मीटिंगों का दौर चला। देर शाम तक जिले के जिम्मेदारों ने विकास कार्यों की समीक्षा कर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में आने के बाद प्रमुख सचिव तहसील दिवस, समीक्षा बैठक और लोहिया समग्र गांव का औचक निरीक्षण करेंगे।
दोआबा के विकास कार्यों को खंगालने के लिए प्रमुख सचिव हिमांशु कुमार दो माह में निरीक्षण करने आते हैं। इस क्रम में वह मंगलवार को जिले में रहेंगे। आगमन के बाद प्रमुख सचिव जिला स्तरीय तहसील दिवस में उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनेंगे। यहां से निकलने के बाद वह सिराथू ब्लॉक के चकबिजलीपुर गांव पहुंचकर लोहिया आवास, शौचालय, सीसी रोड, विद्युतीकरण, समेत सभी विकास कार्यों की हकीकत खंगालेंगे।
इस दौरान वह जिले की किन्ही दो बड़ी परियोजनाओं का भी औचक निरीक्षण करेंगे। अन्त में जिले के अफसरों के साथ विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक कर हो रहे विकास कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश भी देंगे। उनके आगमन की तैयारी जिले में एक सप्ताह से चल रही थी। सोमवार को विकास विभाग से जुड़े अफसरों के साथ डीएम और मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर अभिलेखों को दुरुस्त कराया गया।