फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   changing the atm card withdraw the 52 thousand rupees

जालसाल ने एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 52 हजार रुपये

Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:22 PM IST
विज्ञापन
changing the atm card withdraw the  52 thousand rupees
जालसाज ने एटीएम कार्ड बदलकर एक व्यक्ति के खाते से 52 हजार रुपये निकाल लिए। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के सोंधिया गांव का राजेश कुमार तिवारी किसानी करके परिवार का खर्च चलाता है। उसका खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की रक्सवारा शाखा में है। राजेश की मानें तो बुधवार दोपहर उसने बेटे श्लोक को रुपये निकालने के लिए एटीएम कार्ड दिया था। बताया कि श्लोक एटीएम कार्ड लेकर बीओबी के सरायअकिल बूथ गया। वहां झांसा देकर एक जालसाज ने एटीएम कार्ड बदल लिया। इसके बाद उसने खाते से 20 हजार रुपया नगद निकाला और 31 हजार आठ सौ रुपये की ब्रदर्श इलेक्ट्रॉनिक कंपनी मनौरी से ऑनलाइन खरीदारी कर ली।
विज्ञापन

इधर, मोबाइल में धननिकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। आननफानन पीड़ित ने एटीएम कार्ड लॉक कराया। साथ ही अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। मामले में सरायअकिल कोतवाल विजय विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं, दूसरी ओर जिस दुकान से ऑनलाइन खरीदारी की गई, उसने बताया कि उसके पास एटीएम कार्ड लेकर दो युवक आए थे। उन्होंने जो भी खरीदा उसका पक्का बिल भी लिया है। दुकानदार ने बिल पर लिखा गया नाम-पता बता दिया है। माना जा रहा है कि इससे घटना का खुलासा करने में पुलिस को काफी मदद मिलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed