फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Chairman and Treasurer shall extortion

अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष से होगी धन वसूली

Fri, 15 May 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 15 May 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। विकास खंड कड़ा की ग्राम पंचायत सयांरामीठेपुर में लोगों पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्वजलधारा योजना में करीब सात लाख पचासी हजार रुपये की कार्य योजना तैयार की गई थी। मिली धनराशि से कार्य न कराते हुए रकम गबन कर लिया गया है। डीडीओ की जांच में दोषी पाए गए स्वच्छता समिति के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष से धन वसूली होगी। जिला विकास अधिकारी ने दोषी समिति के सदस्यों से रिकवरी कराए जाने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन


सिराथू तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत सरांयामीठेपुर में स्वजलधारा योजना के तहत 18 लाख 42 हजार रुपये की योजना से आधा दर्जन परियोजनाएं स्थापित की जानी थीं। आरोप है कि गांव में योजना के पैसे का सही इस्तेमाल किए जाने के बजाए बंदर बांट कर लिया गया। ग्रामीणों ने अनियमितता की शिकायत डीएम समेत तमाम प्रशासनिक अफसरोें से की थी। डीएम के निर्देश पर डीडीओ ने जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंप दी है। रिपोर्ट में दूसरी किश्त में निकाले गए करीब 7 लाख 85 हजार रुपये का गबन होना पाया गया है। डीडीओ ने बताया कि स्वच्छता समिति के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष द्वारा सरकारी धन का गबन किया गया है।
विज्ञापन


 डीडीओ ने स्वच्छता समिति के पदाधिकारियोें को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अंदर दूसरी किश्त का पैसा बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से सीडीओ या डीडीओ के नाम जमा करने का फरमान जारी कर दिया है। कहा है कि एक सप्ताह में पैसा नहीं लौटाया तो वसूली के लिए कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। डीडीओ के इस पत्र से हड़कंप मचा हुआ है। ग्राम प्रधान कमलेश कुमार का कहना है कि सरकारी घोटाला समिति के सदस्यों ने नहीं बल्कि जेई और ठेकेदार ने मिलकर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed