{"_id":"8a3d925e55b10e58d7f40ef131c570b0","slug":"cbse-exam-kamna-wish-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई की परीक्षा में नवोदय की कामना अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई की परीक्षा में नवोदय की कामना अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Tue, 26 May 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर । सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में जिले के 79 फीसदी परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की है। जनपद के कुल पांच कॉलेजों में सबसे बेहतर परिणाम नवोदय विद्यालय टेवां का रहा। इस कॉलेज की कामना वर्मा ने 94 फीसदी अंकों के साथ जिले में पहला स्थान अर्जित किया है वहीं दूसरे-तीसरे स्थान पर रिजवी कॉलज करारी और केपीएस कसिया के बच्चे रहे। छात्रों की सफलता पर अभिभावकों और अध्यापकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिजनों ने लाडलों का मुंह मीठा कराकर खुशी जाहिर की।
बतादें कि जिले में सीबीएसई बोर्ड से संचालित जिले में कुल पांच कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में इस बार 392 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 311 परीक्षार्थी सफल रहे। पहले स्थान पर नवोदय विद्यालय टेवां की कामना वर्मा, दूसरे स्थान पर रिजवी कॉलेज करारी के छात्र सौरभ ने 93.80 फीसदी अंकों के साथ परीक्षा पास की।
तीसरे स्थान पर टेवां के शशांक मिश्रा, केपीएस के आकाश गुप्ता (93.60), चौथे स्थान केंद्रीय विद्यालय मनौरी के ताजोल मलिक (93.20), पांचवां स्थान मनौरी के प्रशांत मिश्र (93), छठां स्थान रिजवी कॉलेज के आसिफ हसन (92.60) सातवां स्थान टेवां के विनीत चतुर्वेदी (91) आठवां स्थान रिजवी कॉलेज के मयंक सिंह (90.80), नौवां स्थान केपीएस के विशाल गुप्ता (90.80), दसवां स्थान मनौरी की फरीहा समीर (90.20) 11 वां रिजवी कॉलेज के गुफरान अहमद (88.40), 12 वां स्थान केपीएस के वैभव केसरवानी ने 84.80 अंकों के साथ प्राप्त किया। छात्रों की कामयाबी पर उनके परिजनों और अभिभावकों ने प्रसन्नता जाहिर की है।