फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case registered against BJP leader for raping girl

युवती से दुष्कर्म में भाजपा नेता पर केस दर्ज

Sat, 30 Apr 2022 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Case registered against BJP leader for raping girl
मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में युवती से दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ के दुष्कर्म का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी भाजपा नेता भूमिगत हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

करारी थाना क्षेत्र की एक युवती ने बुधवार को पुलिस अफसरों को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि 23 अप्रैल को उसके साथ जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी के निरीक्षण भवन में दुष्कर्म किया गया है।
विज्ञापन

आरोपी ने उसको झांसा देकर बुलाया था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। मुख्यालय का निरीक्षण भवन होने पर एएसपी ने सीओ सिटी को जांच सौंपी थी। सीओ को जांच मिली तो हड़कंप मच गया। युवती ने दावा किया था कि जब वह निरीक्षण भवन पहुंची तो उसने वीडियो बना लिया था। वीडियो की बात सामने आने के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले में आरोपी युवक पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सदर कोतवाली पुलिस निरीक्षण भवन पहुंची और वहां का मुआयना किया। केयरटेकर का बयान लेने के साथ ही घटना के वक्त निरीक्षण भवन में कौन-कौन लोग थे? उसकी भी जानकारी जुटाई गई। नगर कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि देर रात कोर्रों निवासी भाजपा नेता दुर्गेश चौधरी के खिलाफ केस दर्ज आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed