फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case on father-sons in sabotage and beating of woman

तोड़फोड़ व महिला की पिटाई में पिता-पुत्रों पर केस

Mon, 10 Aug 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case on father-sons in sabotage and beating of woman
तोड़फोड़ व महिला की पिटाई में पिता-पुत्रों पर केस
विज्ञापन

तिल्हापुर चौकी प्रभारी पर आरोपियों को बचाने का आरोप, इंस्पेक्टर ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर गांव में 10 दिन पहले घर पर चढ़कर तोड़फोड़, पत्थर चलाने व महिला की पिटाई करने के एक मामले में रविवार को पुलिस ने पिता-पुत्रों पर केस दर्ज कर लिया। आरोप है कि तिल्हापुर चौकी प्रभारी आरोपियों को बचाने की कोशिश कर रहे थे। कोतवाल के निर्देश पर कार्रवाई हो सकी है।

हसनपुर गांव निवासी नावेद अहमद 27 अगस्त को नाली का निर्माण करा रहा था। आरोप है कि पड़ोसी इसरार अहमद पुत्र एकलाख ने अपने तीन बेटों के साथ मिलकर निर्माण का विरोध करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दिया। ऐतराज जताने पर घर में घुसकर नावेद की मां शफीका बेगम की पिटाई की। इन लोगों ने नाली का पाइप उखाड़कर फेंक दिया था। पथराव करने के साथ गृहस्थी का सामान भी तोड़ डाला। पीड़ित के मुताबिक इसकी शिकायत लेकर जाने पर तिल्हापुर चौकी प्रभारी ने फटकारकर भगा दिया। रविवार को पीड़ित ने इंस्पेक्टर विजय विक्रम सिंह को तहरीर दी। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराकर चौकी प्रभारी को आरोपी इसरार अहमद, उसके बेटे अशफाक अहमद, अरमान अहमद उर्फ शेखू व जैद अहमद आदि की गिरफ्तारी करने का निर्देश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed