फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed in four cases of assault

Kaushambi News: मारपीट के चार मामलों में मुकदमा दर्ज

Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Case filed in four cases of assault
मंझनपुर। पिपरी थाना क्षेत्र के चायल कस्बा निवासी अरविंद कुमार यादव ने बताया कि एक अक्तूबर 2024 को भैंस चराने की मामूली बात पर पड़ोसियों ने उसकी पिटाई की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। इससे परेशान पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी राजेंद्र, उसके भाई राजेश व परिवार के राहुल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी तरह मंझनपुर के समदा निवासी दीपक विश्वकर्मा ने बताया कि शुक्रवार को पड़ोसी इदरीश, आफताब, लल्लन व उसके बेटे ने उसके साथ मारपीट की थी। चरवा के घूरी गांव की रामकली का कहना है कि दो सितंबर 2024 को रुपयों के लेनदेन की बात पर पड़ोस के राकेश, उसकी पत्नी निराशा, बेटे सूरज और सचिव ने पिटाई की थी। वहीं, सैनी के थुलबुला निवासी राजेंद्र निर्मल ने बताया कि छह मार्च को आरोपी रवि प्रकाश और सागर सिंह ने उसकी पिटाई की थी। इन सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपों जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed