फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against three including principal in woman's murder

महिला की हत्या में प्रिंसिपल समेत तीन पर केस दर्ज

Thu, 07 Nov 2019 12:31 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Case filed against three including principal in woman's murder
Case filed against three including principal in woman's murder - फोटो : KAUSHAMBI
महिला की हत्या में प्रिंसिपल समेत तीन पर केस दर्ज
विज्ञापन

मंगलवार को हुई थी हत्या, करारी कोतवाली क्षेत्र के बैशकांटी गांव का मामला
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
करारी। मंगलवार को दहेज की खातिर गला घोटकर महिला की हत्या किए जाने के आरोप में प्रिंसिपल, उनकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
फतेहपुर जिले के धाता थाना स्थित सलेमपुर गांव निवासी मोहनलाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी तृप्ती का विवाह सात दिसंबर 2012 को चित्रकूट जनपद के राजापुर थाना अंतर्गत किरावल गांव में प्रशांत राघव से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। करीब छह महीने से प्रशांत अपनी पत्नी तृप्ती के साथ करारी इलाके के बैशकांटी गांव में बहन विनीता के यहां रहने लगा। विनीता स्थानीय जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापिका हैं, जबकि उनके पति रामसुंदर गांव के ही देशबंधु इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल हैं। मृतका तृप्ती के पिता का कहना है कि मंगलवार को प्रशांत, उसकी बहन विनीता व बहनोई रामसुंदर ने दहेज की खातिर ही गला घोटकर तृप्ती की हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मायके वाले बैशकांटी पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर प्रशांत, रामसुंदर तथा विनीता के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ----
विज्ञापन

नौकरों की तरह घर का काम कराते थे
करारी। तृप्ती के मायके वालों का कहना है कि दहेजलोभी पति, उसकी बहन व बहनोई ने तृप्ती की जिंदगी नरक कर दी थी। आरोपी पति प्रशांत की बहन विनीता और बहनोई रामसुंदर नौकरों की तरह तृप्ती से अपने घर का काम कराते थे। विरोध करने पर उसे पीटा भी जाता था। पति भी बात-बात पर तृप्ती को पीटता था। यह बात तृप्ती अक्सर मौका मिलने पर फोन करके मायके वालों को बताती थी। आखिरी में इन लोगों ने तृप्ती को मार ही डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पूर्वान्ह की घटना शाम को पता चली
करारी। मुख्य आरोपी प्रशांत के पिता शिवलखन भी इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल थे। उसका बड़ा भाई अमरेश बैशकांटी के ही देशबंधु इंटर कॉलेज में शिक्षक है। प्रशांत खुद भी पहले इलाहाबाद हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करता था। उसका प्रयागराज में भी आलीशान मकान है। बाद में वह पत्नी के साथ बहन के यहां रहने लगा। प्रशांत बहनोई के बैशकांटी स्थित निजी स्कूल में सामाजिक विज्ञान विषय पढ़ाता था। देशबंधु इंटर कॉलेज के संस्थापक भी आरोपी प्रिंसिपल रामसुंदर के पिता राजन बाबू सिंह हैं। इन लोगों के पास दो डिग्री कॉलेज भी हैं। देर शाम पुलिस के पहुंचने के बाद दिन को करीब 11 बजे हुई घटना की जानकारी सार्वजनिक हो सकी।
----
इनका कहना है
महिला की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी होगी। घटना की निष्पक्ष विवेचना की जाएगी।

एसएन पाठक-सीओ, सिटी
-----
मुझे बेवजह फंसाया गया
घटना के वक्त मैं या मेरी पत्नी अथवा परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। साला ही अपनी बीवी के साथ घर पर था। उसकी दिमागी हालत कम ठीक है। इलाज भी चल रहा है। मामूली बात पर उसने खुद ही अपनी बीवी का गला दबा दिया, जिससे मौत हो गई। मुझे और मेरी पत्नी को बेवजह फंसाया गया है।
रामसुंदर सिंह-हत्यारोपी प्रिंसिपल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed