फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against those who beat the woman with current

महिला को करंट लगाकर पीटने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 09 May 2022 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 May 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Case filed against those who beat the woman with current
वैवाहिक कार्यक्रम से कथित तौर पर 60 हजार रुपये की चोरी का इल्जाम लगाकर महिला को बेरहमी से पीटने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। महिला को आरोपियों ने करंट लगाकर यातनाएं दी और जबरन चोरी की बात वीडियो रिकार्डिंग कर कुबूल कराई जाती रही। पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद भरवारी के नेहरु नगर की रहने वाली सोनम का कहना था कि उसकी मां सुमन वैवाहिक कार्यक्रमों में साफ-सफाई व बर्तन धुलने का काम करती है। मूरतगंज में एक व्यापारी के यहां शादी के कार्यक्रम में उसकी मां को बुलाया गया था। सुमन एक मई को काम करने गई और पांच मई को वापस आ गई। सोनम के मुताबिक छह मई को आयोजनकर्ता का बेटा अपने साथी के साथ आया और उसकी मां को जबरन घर से लिवा ले गया।
विज्ञापन

इसके बाद मूरतगंज स्थित घर में सुमन को बंद कर बेरहमी से पीटा गया। आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम से सुमन ने 60 हजार नकद चुरा लिए हैं। पिटाई के बाद भी सुमन ने झूठी चोरी की घटना को कुबूल नहीं किया तो उसे बिजली का करंट लगाया गया। घटना में सुमन बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी उसे लेकर कोखराज कोतवाली गए। वहां पर भी जबरन घटना को कुबूल करने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला रसूखदार परिवार से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने भी बिना कार्रवाई के सुमन को घर भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर सुमन की बेटी ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को सुमन की बेटी सोनम ने एसपी हेमराज मीणा के यहां शिकायत की। मामला मीडिया में आया तो पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

घटना को लेकर कोखराज इंस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह से बात करने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीब नहीं की। वहीं सीओ सिराथू डॉ. केजी सिंह का कहना है आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। महिला का मेडिकल कराया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed