फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case filed against BoB Nevada branch manager

बीओबी नेवादा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 24 Nov 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Case filed against BoB Nevada branch manager
Case filed against BoB Nevada branch manager
बीओबी नेवादा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

मंझनपुर। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) नेवादा के शाखा प्रबंधक के खिलाफ सरायअकिल कोतवाली पुलिस ने ग्राहक के साथ गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई अदालत के आदेश पर की है।

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर गांव निवासी राम आसरे का कहना है कि बैंक ऑफ बड़ौदा की नेवादा शाखा में उसका खाता है। करीब तीन महीने पहले उसके खाते से करीब एक लाख 19 हजार रुपये कट गए। इसकी जानकारी होने पर वह बैंक में पूछताछ करने गया था। आरोप है कि शाखा प्रबंधक मनीष कुमार ने बताया कि उसने लोन ले रखा है। यह पैसा उसी में कटा है। रामआसरे ने कभी लोन नहीं लेने की बात कही तो शाखा प्रबंधक ने गाली-गलौच कर उसे बैंक से भगा दिया। कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की भी धमकी दी गई। इस मामले में राम आसरे ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली। अदालत के आदेश पर रविवार को शाखा प्रबंधक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed