{"_id":"5f9c66428ebc3e9bb5430bca","slug":"case-against-those-seeking-extortion-from-railway-contractor-kaushambi-news-ald2903258199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे के ठेकेदार से रंगदारी मांगने वालों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे के ठेकेदार से रंगदारी मांगने वालों पर केस
विज्ञापन
Case against those seeking extortion from railway contractor
- फोटो : KAUSHAMBI
सिराथू कस्बे में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण एक स्थानीय नेता की दबंगई के कारण ठप हो गया। एक लाख रुपये गुंडा टैक्स नहीं मिलने से खफा नेता ने स्थानीय युवकों के साथ बृहस्पतिवार को जबरन काम बंद करा दिया। निर्माण करा रही फर्म आरसीपीएल के लीगल एडवाइजर को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले में सैनी कोतवाली पुलिस ने नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नेता की गिरफ्तारी व पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को दूसरे दिन भी काम शुरू नहीं हो सका।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के गृह नगर सिराथू में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। पुल में पाइलिंग (पिलर बनाने) का काम प्रयागराज की आरसीपीएल फर्म करवा रही है। संस्था के लीगल एडवाइजर देवराज पाठक का कहना है कि कस्बे के पंड़ाइन मोहल्ला निवासी सुमित पांडेय खुद को नेता बताता है। उसने एक लाख रुपये गुंडा टैक्स मांगा। रुपये नहीं देने के कारण बृहस्पतिवार को वह अपने साथियों के साथ साइट पर पहुंचा और हंगामा करते हुए जबरन काम बंद करा दिया। विरोध करने पर सुमित ने जान से मारने की धमकी दी।
देवराज पाठक की तहरीर पर पुलिस ने सुमित पांडेय व अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता गिरीश कुमार का कहना है कि सुमित अपने यहां से गिट्टी व बालू की सप्लाई करने का दबाव बना रहा था। क्वालिटी ठीक नहीं होने के कारण फर्म ने लेने से इनकार कर दिया। इसकी वजह से उसने साइट पर जाकर बवाल किया है। पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मांगी गई है। पुलिस बल नहीं मिलने के कारण शुक्रवार को भी निर्माण कार्य बंद रहा। इस वजह से काफी नुकसान हो रहा है।