फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Case against 75 people who created ruckus in Ghamseira

घमसिरा में बवाल करने वाले 75 लोगों के खिलाफ मुकदमा

Tue, 27 Oct 2020 07:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Case against 75 people who created ruckus in Ghamseira
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घमसिरा गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल करने वाले 75 लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने उपद्रव करने वालों की तलाश में दबिश तेज कर दी। गिरफ्तारी के डर से गांव के अधिकतर लोग फरार हैं।
विज्ञापन

घमसिरा गांव में राम प्रसाद उर्फ मौनी सरोज के घर के पास नवरात्र पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। नव दुर्गा कमेटी के अध्यक्ष राकेश कुमार यादव के नेतृत्व में पूजा अर्चना चल रही थी। मूर्ति विसर्जन स्थल को लेकर सदर एसडीएम राजेश चंद्रा व सीओ सच्चिदानंद पाठक ने गांव में जाकर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। कमेटी के पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल से 50 मीटर की दूरी पर स्थित दर्जी का तालाब में मूर्ति विसर्जन की बात कही।
विज्ञापन

इसके बाद भी गांव के लोग निर्धारित स्थल पर मूर्ति विसर्जन के लिए राजी नहीं हुए। सोमवार सुबह गांव के लोग प्रतिमा को निर्धारित स्थल दर्जी तलाब ले जाने के बजाय काली माता के समीप स्थित तलाब ले जाने की जिद करने लगे। इसे लेकर हंगामा हो गया। पुलिस ने विसर्जन करने जा रहे लोगों को रोका तो वह लोग नारेबाजी करने लगे। बाद में पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने किसी तरह से दर्जी तालाब में प्रतिमा का विसर्जन कराया। इसके बाद भी गांव के लोग संतुष्ट नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दूसरी प्रतिमा ले जाकर काली माता देव स्थान के समीप स्थित तालाब में विसर्जित की। इस दौरान पुलिस के साथ ग्रामीणों की काफी नोकझोंक भी हुई। मामले में पुलिस ने 15 नामजद व 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed