फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BTech students hanging due to failure in exam

परीक्षा में फेल होने से आहत बीटेक छात्र फांसी पर झूला

Sun, 28 Jul 2019 12:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
BTech students hanging due to failure in exam
BTech students hanging due to failure in exam - फोटो : KAUSHAMBI
- लखनऊ के निजी इंजीनियरिंग कॉलेज में कर रहा था पढ़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। बीटेक फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा में फेल होने से आहत छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव घर के अंदर कमरे में फांसी से लटका मिला। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।

पूरामुफ्ती के महमूदपुर बाजार निवासी रामसुरेमन सीमेंट-सरिया के कारोबारी हैं। रामसुरेमन के पुत्र अमन उर्फ नान (23) ने शनिवार की सुबह घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। अमन लखनऊ के एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। पिछले दिनों उसका रिजल्ट निकला तो वह फेल हो गया था। इसके बाद से अमन उदास रहने लगा। शनिवार को बिना किसी से बोले वह अपने कमरे में चला गया। कुछ देर बाद घरवाले कमरे में गए तो फंदे पर झूल रहा शव देख सन्न रह गए। कारोबारी रामसुरेमन के तीन बेटों में अमन दूसरे नंबर का था। बड़ा बेटा कारोबारी के साथ दुकान में हाथ बटाता है। जबकि सबसे छोटा स्थानीय स्कूल में पढ़ता है। अमन बचपन से ही पढ़ने में होनहार था। परिवार के लोगों की माने तो इंटर तक की पढ़ाई के दौरान वह कभी फेल नहीं हुआ। लखनऊ के एक निजी कॉलेज में दाखिला मिलने पर अमन को इंजीनियर बनने का सपना पूरा होते दिखा। परिवार के लोग भी अमन की पढ़ाई में पूरी मदद करते थे। परीक्षा के बाद वह इन दिनों घर आया था। यहां उसे उसे फर्स्ट सेमेस्टर में फेल होने की जानकारी मिली तो वह गुमसुम रहने लगा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शनिवार की शाम फतेहपुर घाट में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed