फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   BSA put a stop on the temporary salary increase of 16 careless teachers

Kaushambi News: 16 लापरवाह शिक्षकों के अस्थाई वेतन वृद्धि पर बीएसए ने लगाई रोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 May 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
BSA put a stop on the temporary salary increase of 16 careless teachers
बीएसए ने शनिवार को सिराथू व कड़ा ब्लॉक के पांच स्कूलों व आंगनबाड़ी केद्र का औचक निरीक्षण किया। शिक्षण कार्य में लापरवाह मिले 16 शिक्षकों की बीएसए ने अस्थाई वेतन वृद्धि रोक दी। साथ ही दो शिक्षामित्रों का मानदेय रोका है।
विज्ञापन

सिराथू ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रमसहायपुर में 162 के सापेक्ष 20 बच्चे ही मौजूद मिले। यहां तैनात शिक्षामित्र सुनीता देवी व श्वेता देवी अनुपस्थित मिलीं। मौजूद चार शिक्षक पढ़ाने में रुचि नहीं लेते दिखाई दिए। वहीं, दो अन्य शिक्षक अवकाश पर मिले। यहां पीटीएम की बैठक भी नहीं हुई। बीएसए ने सभी की एक-एक अस्थाई वेतन वृद्धि रोक दी। दोनों शिक्षामित्रों का मई का मानदेय रोके जाने का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कड़ा के कंपोजिट विद्यालय थुलगुला व प्राथमिक विद्यालय दिलावलपुर व यहां के आंगनबाड़ी केंद्र की व्यवस्था उत्तम मिली। उच्च प्राथमिक विद्यालय निदूरा में तैनात सभी 10 शिक्षक मौजूद मिले। पंजीकृत 190 बच्चों के सापेक्ष 62 ही विद्यालय आए थे। साथ ही कई जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक कुंवर धर्मेंद्र सिंह नहीं दे सके। बीएसए ने सभी 10 शिक्षकों की एक-एक अस्थाई वेतन वृद्धि रोक दी। वहीं कंपोजिट विद्यालय निदूरा की व्यवस्था से बीएसए संतुष्ट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed