फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Bramhadev place Selraha resonated with the rumble of bullets

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा ब्रम्हदेव स्थान सेलरोा

Mon, 07 Feb 2022 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Bramhadev place Selraha resonated with the rumble of bullets
Bramhadev place Selraha resonated with the rumble of bullets
सदर कोतवाली के सेलरहा पश्चिम स्थित ब्रह्मदेव स्थान रविवार दोपहर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। महज छोटी सी बात को लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। बवाल बढ़ने पर एक पक्ष ने खुद को घर के अंदर कैद कर छत से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। घटना की जानकारी के बाद सीओ सदर डॉ. केजी सिंह, सदर कोतवाल विनोद सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और किसी तरह मामला शांत कराया। घटना में देर शाम एक पक्ष की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

सेलरहा पश्चिम गांव में ब्रह्मदेव का देव स्थान है। यहां हर सोमवार को सैकड़ों भक्तों की भीड़ जुटती है। रविवार को सेलरहा पूरब गांव का सुनील सरोज अपने ट्रैक्टर में चारा काटने वाली मशीन लेकर धाम के समीप पहुंचा। वह चारा काट ही रहा था तभी धूल उड़ने के कारण ब्रह्मदेव धाम के पुजारी के परिजनों ने उसे अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी पर सुनील के गांव में पहुंची तो उसके समर्थन में तमाम लोग धाम पर आ गए और हंगामा करने लगे। बवाल बढ़ने पर पुजारी के घरवालों ने खुद को अंदर कैद कर लिया और छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग करने लगेे। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। मामले में देर शाम सुनील की तरफ से तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में सीओ डॉ. केजी सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच मामूली कहासुनी के बाद विवाद हुआ था। एक पक्ष के लोगों ने पुजारी के यहां धावा बोला। इस पर बचाव में पुजारी के घरवालों ने फायरिंग की। फिलहाल मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed