फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Border village , killing weeds in the Pthrawan

सीमा की मौत से पथरावां गांव में मातम

Thu, 14 May 2015 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 14 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
सिराथू (कौशाम्बी)। सैनी क्षेत्र के पथरांवा गांव की किशोरी सीमा की मंगलवार रात जलने से मौत हो गई थी। उसकी मौत से पूरे गांव में मातम पसरा है। दिन भर चारों भाई सिसकते रहे। मां-बाप के बाद इकलौती बहन ने भी उनका साथ छोड़ दिया। दो साल के भीतर इस परिवार में हुई तीन मौतों से पूरा गांव स्तब्ध है। शाम को मासूम के अंतिम संस्कार के समय भी पूरा गांव गमगीन नजर आया।
विज्ञापन

 
बता दें कि मंगलवार की रात पथरावां गांव निवासी वीरेंद्र कुमार पुत्र स्व. चौबे लाल की बहन सीमा (14) की संदिग्ध परिस्थितियों मेें घर के भीतर जलने से मौत हो गई थी। चर्चा है कि मंगलवार शाम सीमा से भाई का मोबाइल खो गया था। इस पर उसने सीमा को डांट दिया था। डांट से क्षुब्ध होकर वह भाई के घर से बाहर जाते ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर जल गई। इकलौती बहन की मौत से चारों भाईयों की रो-रोकर हालत खराब है। बता दें कि दो साल पहले सीमा के पिता चौबेलाल की मौत हो गई थी। परिवार पिता की मौत की इस त्रासदी से अभी उबर भी नहीं पाया था कि तभी मां गुजरिया ने भी संसार छोड़ दिया।
विज्ञापन


 मां-बाप की मौत के बाद चार भाइयों के साथ बहन सीमा ही परिवार में बची थी। मंगलवार रात मामूली सी बात को लेकर सीमा ने स्वयं को आग के हवाले कर मौत को गले लगा लिया। ग्राम प्रधान बचानी यादव का कहना है कि हादसे के वक्त घर में सीमा के साथ उसका भाई वीरेंद्र ही था। उसके दो बड़े भाई रामचंद्र और दुलारे  दिल्ली में परिवार के भरण-पोषण के लिए रहते हैं। दोनों भाई भी हादसे के बाद बहन के अंतिम संस्कार में भाग लेने  पहुंच गए। ग्रामीणों का कहना है कि इस परिवार में जाने क्यों मौतों का सिलसिला चल पड़ा है। एसओ सैनी श्रीप्रकाश यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। परिजनों ने अभी तक किसी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed