{"_id":"68c33623572138fad805ee82","slug":"board-meeting-development-work-will-be-done-in-25-wards-with-rs-12-crore-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-130112-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड बैठक : 12 करोड़ से होंगे 25 वार्डों में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड बैठक : 12 करोड़ से होंगे 25 वार्डों में विकास कार्य
Fri, 12 Sep 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Fri, 12 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
भरवारी नगर पालिका स्थित कार्यालय में आयोजित बोर्ड की बैेठक में मौजूद सभासद। स्रोत: नपाप
नबीपुर स्थित आंबेडकर भवन में बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष कविता पासी की अध्यक्षता में सातवीं बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में कुल 12 करोड़ की लागत से नगर के 25 वार्डों में विकास कार्य कराने की सहमति दी गई। इस दौरान सभासदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याओं और विकास से जुड़े सुझाव दिए।
पालिकाध्यक्ष कविता पासी और ईओ रामसिंह ने सभी समस्याओं के जल्द निस्तारण करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली से पहले सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे। बैठक में तय किया गया कि नगर में इंटरलॉकिंग सड़क, नाला-नाली, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प और ओपन जिम जैसी सुविधाओं का निर्माण और मरम्मत कार्य किया जाएगा।
सभासदों ने सड़क, नाली, जलापूर्ति, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों से जुड़े अपने प्रस्ताव बोर्ड में रखे। वार्ड 14 के सभासद शादाब सिद्दिकी ने त्योहारों के मद्देनजर बिजली, प्रकाश व्यवस्था और सफाई को दुरुस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकारी तालाबों का मत्स्य पालन के लिए पट्टा दिया जाए और पूर्व में दिए गए प्रस्तावों को भी शीघ्र क्रियान्वित किया जाए। बैठक में तय किया गया कि सभी वार्डों में सीसी रोड और इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए कुल 78 सड़कें तैयार होंगी। इसके साथ ही सभी प्राथमिक विद्यालयों की छत, फर्श और बाउंड्रीवाल की मरम्मत होगी।
पाइपलाइन और पंप हाउस का मरम्मतीकरण और विस्तार किया जाएगा। सभी वार्डों में टूटी नाली-नाला का निर्माण निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा प्रकाश मार्ग व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लगाए जाएंगे।
बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर की सभी सड़कें गड्ढा-मुक्त होंगी और सड़कों व बाजारों से अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही पीएम सूर्य घर योजना के तहत घर-घर लोगों को योजना का लाभ दिलाने की रणनीति बनाई गई। नगर अध्यक्ष ने बैठक समाप्त करते हुए कहा कि सभी विकास और जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक चर्चा हुई। बैठक में अवर अभियंता मनोज सिंह, बुद्धराज पाल, लेखा लिपिक बबलू गौतम आदि मौजूद रहे।